यदि आप ढूंढ रहें है युवा नेताओं के लिए जोश भरी कविताएं, तो आप मेरे लिखे इन quotes को जरूर पढ़िए और अपने युवा नेता का हौसला बुलंद कीजिये।

अगर आप भी ऐसे युवा प्रत्याशी के लिए शायरी की तलाश में हैं तो मेरा यह संग्रह आपको बहुत पसंद आएगा।

युवा नेताओं के लिए जोश भरी कविताएं

युवा नेताओं के लिए जोश भरी कविताएं | 109 Leadership Quotes for Aspiring Young Leaders

आईये पढ़ते है युवा नेता पर शायरी और भरते हैं सबमे एक नया युवा जोश।

1. हम युवाओं को ही तुम वोट दो, 

    देश के लिए होनहार नेता ही चुनो। 

 

2. युवा पीढ़ी है हम, हमारे हाथों में है दम। 

    जोश है हम में, भरा हुआ हर कदम। 

 

3. दोगे जो हमें तुम वोट, समस्या हम तुम्हारी दूर करेंगे। 

    अपने मजबूत इरादों से, ऊंची एक उड़ान भरेंगे। 

 

4. सरकार तुम कुछ ऐसी अच्छी चुनो, 

    हम युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दो। 

 

5. हम युवाओं पर ही दोंगे अगर जोर, 

    देश जाएगा देखना सफलता की ओर। 

 

6. युवा है हम कुछ भी ऐसा कर जाएंगे, 

    देश के भविष्य, वर्तमान को उज्जवल बनाएंगे। 

 

7. हम युवा कुछ ऐसा कर दिखाएंगे, 

     देश को पूरी तरह सशक्त बनाएंगे। 

 

8. लड़ने को है हम पूरी तरह तैयार, 

    होगी अब हमारी ही सरकार। 

 

9. बुजुर्गों को दे दो, अब बिल्कुल आराम। 

     हम युवाओं को आने दो, अब देश के काम। 

 

10. वोट जो हम युवाओं को मिलेगा, 

      देश केवल उन्नति के रास्ते पर बढे़गा। 

 

11. करके देखो हम युवाओं पर भरोसा, 

      दो हमें भी आगे बढ़ने का मौका। 

 

12. भविष्य, वर्तमान अगर देश का, तुमको हो चमकाना। 

    कीमती वोट केवल अपना, हम युवा पीढ़ी को ही देना। 

 

13. हम युवाओं का जब जोर चलेगा, 

    देश हमारा बहुत ही महान बनेगा। 

 

14. भ्रष्टाचार को करेंगे पूरी तरह खत्म, 

      अगर सिर्फ हम युवाओं को चुनोगे तुम। 

 

15. हम युवा पीढ़ी के मजबूत है इरादे, 

      मजबूत हाथों में हमारी सत्ता थमा दे। 

 

16. युवा है हम हुनर बहुत है हम सब में, 

      जीत गए तो जागरुकता लाएंगे जन-जन में। 

 

17. जीत का पहना दो अब हमें सेहरा, 

       युवा है हम जीत से हमारा रिश्ता गहरा। 

 

18. मिलकर हम करेंगे काम, एकता देश में लाएंगे। 

       वोट देंगे युवाओं को, हम देश में एक क्रांति जगाएंगे। 

 

19. वोट सही देकर सही फैसला करो, 

      देश के हम युवाओं को ही आगे बढ़ने दो। 

 

20. सही समय और सही फैसला, 

       दो हम युवा को आगे बढ़ने का मौका। 

 

21. हम युवा पीढ़ी के कंधे पर होगा, अगर देश का सारा भार। 

        तो देश कर जाएगा, उन्नति और प्रगति की हदें पार। 

 

22. हम है आज की युवा पीढ़ी, हमें है खुद पर अभिमान। 

      चढ़कर एक-एक सीढ़ी, बनाएंगे देश को और महान। 

 

23. हम युवाओं पर करके विश्वास, 

       दो आगे बढ़ने में हम सबका साथ। 

 

24. हम युवा पीढ़ी के साथ देश का हर नागरिक, 

       बनाएगा देश को और ज्यादा जागरूक। 

 

25. हम युवा शक्ति में है, सबसे बड़ी शक्ति। 

       हमारी कोशिश से, सत्ता बदल सकती। 

 

26. हम युवाओं में है इतना दम, 

      देश के लिए दोबारा ले सकते जन्म। 

 

27. हमारी युवा पीढ़ी जब-जब आगे आएगी, 

     दुश्मन के यहां मिलकर छक्के छुड़ाएगी। 

 

28. सुभाष चंद्र बोस,भगतसिंह, जैसा कुछ कर है गुजरना। 

       युवा पीढ़ी हम है ,हमे सब में जोश कूट-कूट के है भरना। 

 

29. हम युवाओं का दो तुम मिलकर साथ,

       हम ना छोड़ेंगे कभी तुम्हारा हाथ। 

 

30. जागरूक होना है अगर, और सबको जागरूक है बनाना। 

तो दोस्तों हम युवा पीढ़ी को ही, तुम सब जोश से अपनाना। 

 

31. जब-जब देश में इंकलाब आया, 

      युवाओं का ही जोश रंग लाया। 

 

32. शक्ति है हममें बहुत भरी, 

       ऐसी हैं हम सबकी युवा पीढ़ी। 

 

33. अब डर कोई नहीं है हमारे मन में, 

      हम युवा पीढ़ी चले हैं आगे फौलाद बने। 

 

34. सफलता है हमें पानी, असफलता को धूल है चटानी। 

      युवा पीढ़ी है हम महान, हमें देश की बागडोर है संभालनी। 

 

35. सत्ता को अगर सही ढंग से है चलाना, 

     तो हम युवाओं को ही तुम अपनाना। 

 

36. जोश और होश से लेते हैं पूरे काम, 

     हम युवा पीढ़ी ने बढ़ाया देश का नाम। 

 

37. रंग और रूप की ना करो परवाह, 

      हम जोशीली युवा शक्ति को ही दो सत्ता। 

 

38. ना ही लड़ाई का डर, ना ही अपनी जान की फिक्र। 

       इस देश के युवा हम, है हम बिल्कुल ही निडर। 

 

39. मंजिल है हमारी बस, देश की उन्नति। 

    हम युवा पीढ़ी बढ़ेंगे आगे, बनके एक नई शक्ति। 

 

40. फौलाद है हम सब आज के युवा, 

टकराया जो हमसे वह चूर-चूर हो गया।

 

41. है मज़बूत इरादे हमारे,  है मजबूत वजूद हमारा। 

युवा है हम सब होशियार, पलट कर रख दें जहाँ सारा। 

 

42. पत्थर से जो टकरा जाते हैं, नहीं कभी घबराते है। 

     वही हमसे वीर, निडर, युवा शक्ति कहलाते हैं। 

 

43. व्रज सा शरीर लिए युवा हम, 

मौत से भी टकराने चले हम। 

 

44. समाज में सारी कुप्रथा करेंगे खत्म, 

हम युवाओं ने बढ़ा लिए अब आगे कदम। 

 

45. ना मौत से हम घबराते है, ना मुसीबतों से हम डरते हैं। 

दुश्मनों की कमजोर नब्ज को, हम युवा चुटकियों में पकड़ते है। 

 

46. प्यारा देश है हमारा, है ये हमारा अभिमान। 

इसके लिए दे सकते, चुटकियों में हम युवा अपनी जान। 

 

47. ना चलने देगें अब बुराई का जोर, 

अच्छाई को फैलांएगे हम युवा हर ओर। 

 

48. महान वीर युवाओं का, एक पुराना गौरवशाली इतिहास। 

इसने  ही बनाया और बनाएगा हमेशा, भारत को एक प्रभावशाली राष्ट्र। 

 

49. देश सेवा में जब हम युवा जुट जाए, 

हर डर को हम पीछे ही भगाए। 

 

50. हम युवाओं में जब फूटती है ज्वाला, 

दुश्मन का होता है विनाश होने वाला। 

 

51. कर ली पूरी हमने अब पढ़ाई, 

हम लड़ेंगे देश के लिए अब हर लड़ाई। 

 

52. युवा हम ना उठाएंगे हथियार, 

बांटेंगे सिर्फ प्यार ही प्यार। 

 

53. एक- जुट होकर जब हम युवा, मैदान पर आएंगे। 

अच्छे-अच्छे योद्धा तो, यूँ ही हमें देखकर कांप जाएंगे। 

 

54. बेरोजगारी को करेंगे दूर, शिक्षा का करेंगे प्रचार। 

हम युवा पीढ़ी करेगी, इसके लिए मिलकर विचार। 

 

55. युवा हम ज़मीर को, अपने कभी मरने नहीं देगें। 

देश के लिए तन मन धन, सबकुछ अपना लुटा देंगे। 

 

56. हम युवाओं पर करो विश्ववास, 

ना तोड़गे हम कभी आपकी आस। 

 

57. सपने साकार करने की रखते हैं हिम्मत, 

देश को है हम जैसे हिम्मती युवाओं की जरूरत। 

 

58. भड़क उठते हैं बनकर ज्वाला, 

हर युवा ही देश का रखवाला। 

 

59. सबको जो धूल चटा देती है, 

हमारी युवा पीढ़ी कुछ ऐसी है। 

 

60. देशभक्ति है जिसमें भरी पड़ी, 

वह है हमारी बुलंद युवा पीढ़ी। 

 

61. गरीबी को करेंगे हम जड़ से खत्म, 

हम युवा देंगे भारत में नई ऊर्जा को जन्म। 

 

62. हम युवा पीढ़ी में है इतना जोश भरा, 

हमें भी मौका दो आगे बढ़ने का जरा। 

 

63. हम युवा पीढ़ी का, बस है एक यही नारा। 

भारत को आगे बढ़ाने में, लगा देंगे हम जोर सारा। 

 

64. हम युवा जोश को, बनाएगें अपना हथियार। 

तमाचा मारेंगे हम, दुश्मनों पर जोरदार। 

 

65. ना देखेंगे हम, देश के लिए समय कभी। 

खड़े रहेगे लड़ने के लिए , हमेशा हम युवा सभी। 

 

66. संकल्प रहता हमारा बहुत ही अटल, 

युवा है साथ चलता हमारा मजबूत दल। 

 

67. सबकुछ करने की रखते है हिम्मत, 

युवा पीढ़ी हम बनाए खुद अपनी किस्मत। 

 

68. काम करते हैं निरंतर, ना ही हम रुकते हैं। 

छोटे-छोटे कामों से, ना हम युवा कभी थकते हैं। 

 

69. सूरज की तरह हम हैं चमकते, चांद की तरह हम है दमकते। 

युवा पीढ़ी है हम कुछ भी, कर गुजरने की हिम्मत रखते। 

 

70. जोश ना कभी भी कम  होगा हमारा, 

जब हम युवाओं से भरा होगा संसार सारा। 

 

71. हम युवा जब-जब भी आगे आएंगें, 

देश की तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। 

 

72. युवा हम बनके मशाल, 

जलते रहेंगे हर साल। 

 

73. तैयार है हम युवा आगे बढ़ने को, 

दुश्मन से हर पल लड़ने को। 

 

74. युवा जब हम हाथ मिलाकर, आगे बढ़ते जाते हैं। 

हर मुश्किल बंद रास्ते, आसानी से खुल जाते हैं। 

 

75. हम युवा में है इतनी शक्ति, 

हमारी एकता कुछ भी कर सकती। 

 

76. ना आंच आने देंगे हम किसी अबला पर, 

युवा हम बुराई का काट के रख देंगे सर। 

 

77. जोश से हम युवा जीतेंगे हर जंग, 

ना चढ़ने देंगे देश पर हम नफरत का रंग। 

 

78. हम जो भी कहते हैं, हम वही करते हैं। 

युवा हैं हम निडर, डर से भी हम नहीं डरते हैं। 

 

79. शिक्षा को हम कोने-कोने तक पहुँचाएगे, 

हम युवा मिलकर अशिक्षा को दूर भगाएंगे। 

 

80. रंग देंगे हम दुनिया में सच्चाई का रंग, 

हम युवा झूठ और फरेब को कर देंगे बेरंग। 

 

81. मंजिल है पा नी हमें हर हाल में, यह हमने ठान लिया है। 

युवा है हम, हम सबने, देश की रक्षा को मकसद बना लिया है। 

 

82. पूरी ताकत अपनी हम अब लगा देंगे, 

 हम युवा मिलकर सबके जमीर को जगा देंगे। 

 

83. लेकर अपने देश के कंधे का भार,

हम बनाएंगे युवाओं की अच्छी सरकार। 

 

84. एक बार हारे फिर भी, बार-बार कोशिश करेंगे। 

हम युवा आखिरी, दम तक जंग लड़ेंगे। 

 

85. चांद को धरती पर लाने की हिम्मत रखते हैं, 

हम युवा सूरज की तरह हमेशा चमकते हैं। 

 

86. जब युवाओं का होगा, हर तरफ बोल बाला। 

देश की तरफ नजर उठाके, नहीं होगा कोई देखने वाला। 

 

87. हर षड्यंत्र का देंगे,  पुरी तरह सबको जवाब। 

इसके लिए करेंगे,  हम युवा काम बेहिसाब। 

 

88. खाना-पीना सबकुछ हम छोड़ देंगे, 

देश के लिए युवा हम जान दे देंगे। 

 

89. भेदभाव को ना अपनाएंगे, 

एकता हम युवा सब में लाएंगे। 

 

90. राजनीति हम युवा ऐसी चलाएंगे, 

बुराई को जड़ से मिटाएंगे। 

 

91. युवा हम एक होकर, जब हम निकलते बाहर। 

सब भाग जाते हैं, दुश्मन हमसे डरकर। 

 

92. हम युवा झंडे को अपने, ना हम झुकने देंगे। 

हम भगत सिंह जैसे,  महान नेता बनेंगे। 

 

93. युवाओं ने जैसे, देश के लिए अपनी जान गवांई। 

वैसे ही हम भी लड़ेंगे, अपने देश की लिए लड़ाई। 

 

94. गली-गली हो या शहर शहर, 

हम युवा पीढ़ी ही है सबसे बेहतर। 

 

95. अकेले भी हम, हर मुश्किल से लड़ सकते हैं। 

हम युवा अपने इन बाजुओं में, सौ की ताकत रखते हैं। 

 

96.  बच्चा भी घूमेगा हर जगह बेखौफ, 

 जब हम देंगे युवा,आतंकवाद को रोक। 

 

97. हथियार उठाना भी पड़े, तो भी हम उठाएंगे। 

एक ज्वाला बन कर हम युवा, बुराई को खाक कर जाएंगे। 

 

98. ना होंगे देश में कोई भी घोटाले कभी, 

 सही युवा नेताओं को अगर तुम चुनोगे सभी। 

 

99. ना रहेगा कोई देश में बेरोजगार, 

 हम युवा दिलाएंगे सबको नए रोजगार। 

 

100. ना होगी कभी, कहीं भी पानी की कमी। 

बनाएंगे सबके लिए हम, युवा पानी के स्रोत कई। 

 

101. जान अपनी हथेली पर लेकर चलते हैं, 

हम युवा कुछ भी कर सकते हैं। 

 

102. रोटी, कपड़ा और हो या फिर मकान, 

रखेंगे हम युवा सबकी जरूरत का ध्यान। 

 

103. हम युवा जब सब मिल जाते हैं, 

 हम एक ताकत बन जाते हैं। 

 

104. ताकत है हम में लोहे की, 

युवा है हम ऐसे ही सभी ही। 

 

105. हार को जीत में देते बदल, 

हमारे युवाओं का ये मजबूत दल। 

 

106. हम युवाओं को सर कटने का रहता नहीं डर, 

हम हमेशा से रहे और रहेगें बिल्कुल निडर। 

 

107 युवा हम हिमालय से भी जा टकराए, 

कमजोरी को जब अपनी हम ताकत बनाए। 

 

108. कुछ खोकर भी, हम नहीं मुड़ते कभी पीछे। 

युवा हम अपने दुश्मनों को रखते हैं, हम अपने पैरों के नीचे। 

 

109. हमारा बस नारा देश की रक्षा, 

देगें इसके लिए हम युवा हर परीक्षा। 

 

उम्मीद करती हूँ कि युवा शक्ति के लिए 2 लाइन पढ़कर आपको प्रोत्साहन मिला होगा । Comment Section में मुझे ज़रूर बताएं कि कौन-सी शायरी आपको सबसे ज़्यादा पसंद आई।

Suggested Read

विद्यार्थियों के लिए प्रेरक कविताएँ