क्या आप जीवन की सच्चाई पर कविताएँ खोज रहे हैं ? मेरे इस ब्लॉग में जीवन की सच्चाई पर सुविचारों का एक अनूठा संग्रह उपलब्ध है। 

आप जीवन की सच्चाई पर शायरी ज़रूर पढ़ें और अपनों के साथ Share करना न भूलें।

जीवन की सच्चाई पर कविताएँ

जीवन की सच्चाई पर कविताएँ | 91 Interesting Quotes About The Truth Of Life

आइये, पढ़ते हैं जीवन की सच्चाई पर स्टेटस :

1.कर्म जो तू अच्छे करेगा, 

जीवन में सफल जरूर होगा। 

 

2. मेहनत करने वालों की, 

होती नहीं कभी हार। 

एक ना एक दिन उन्हें, 

मिलती है अपनी पहचान। 

 

3. जीवन में आगे वही बढ़ते हैं, 

जो खुद को कभी टूटने नहीं देते हैं। 

 

4. मेहनत का हथियार जो अपनाता है, 

हर जंग से अकेले ही वो जीत जाता है। 

 

5. मेहनत का होता है फल बहुत मीठा, 

इसके आगे हर फल फीका लगता। 

 

6. जिन्होंने मेहनत को अपनाया है, 

उसने हार के भी जीत का पाया है। 

 

7. जो अकेले होकर भी होते हैं मेहनती, 

उनका पुरी दुनिया कुछ नहीं बिगाड़ सकती। 

 

8. कड़ी मेहनत जो करते हैं, 

वो चुनौतियों से नहीं डरते हैं। 

 

9. अपनी मेहनत पर जो करेगा भरोसा, 

देखना तू ऐसा कुछ कर जाएगा। 

देश ही नहीं विदेश के कोने-कोने तक, 

अपनी एक अलग पहचान बना पाएगा। 

 

10. मेहनत का फल हमेशा ही है मिलता, 

आज नहीं तो कल भी है मिल सकता। 

 

11. पैसा का है आजकल हर तरफ़ बोलबाला, 

पिस रहा बीच में गरीब भोला-भाला। 

 

12. पैसे से रिश्ते भी बिक रहे हैं आजकल, 

अपने पराये से बन रहे हैं आजकल। 

 

13. रिश्तों में भी हो रहा घोटाला, 

पैसे के पीछे जो भाग रहा जमाना। 

 

14. पैसे पास है तो सब पास रहते हैं, 

पैसे ना हो तो अपने भी अजनबियों से देखते हैं। 

 

15. पैसे लोग कुछ इस तरह कमा रहे हैं, 

रिश्तों को भी कारोबार बना रहे हैं। 

 

16. कुछ लोग भगवान से ज्यादा, 

पैसों को ही दिन-रात पूजते है। 

नाम प्रभु का छोड़कर, 

पैसा-पैसा ही हमेशा बोलते है। 

 

17. आजकल अमीर हो रहा है,

और पैसे पाकर मालामाल। 

और गरीबों का तो है, 

कंगाली में आटे गीले होने जैसा हाल। 

 

18. आधी दुनिया दिखावे के पीछे भाग रही, 

दूसरे के पैसे छीन अपनी महफिलें सजा रही। 

 

19.पैसे का खेल है यह सारा भैया, 

बाप से बड़ा बना गया है रुपया। 

 

20. पैसे का वो बिस्तर लगा सोता है उसपर, 

जमा किए हैं जो उसने गरीबों को नोच-नोच कर। 

 

21. सच को लाख छुपा लो, 

एक दिन वो सामने आ ही जाता है। 

झूठ का पर्दाफाश एक दिन, 

सबके सामने हो ही जाता है। 

 

22. पैर नहीं होते सच के, 

मगर फिर भी वह चला आता है। 

झूठ को पीछे छोड़कर, 

सबसे आगे निकल जाता है। 

 

23. ना बोल तू झूठ कभी, 

देखना एक दिन पकड़ा जाएगा। 

झूठ को सच साबित करने के लिए, 

बता इतने सबूत कहाँ से लाएगा।😀

 

24. सच बोलने वाला डरता नहीं कभी,

वह हरदम निडर रहता है। 

झूठ बोलने वाला हमेशा, 

पकड़े जाने के डर से डरता रहता है। 

 

25. ओढ़ के सच की चादर, 

बनाओ जिंदगी को अपनी बेहतर। 

 

26. बोलोगे अगर तुम हमेशा झूठ, 

ऐसा ना हो जिंदगी जाए तुमसे रुठ। 

 

27. झूठ की बुनियाद पर जो,

अपना खूबसूरत महल बनाता है। 

सच के आये एक झोंके से ही, 

वह आसानी से ढल जाता है। 

 

28. झूठ बोलने को अपनी आदत ना बनाओ, 

खुद सच बोलना और सबको सच बोलना सीखाओ। 

 

29. सच जब आया सामने लगा वो मुस्कुराने, 

झूठ जब आया सामने लगा वो पछताने। 

 

30.सच पर टिके हुए रिश्ते, 

उम्र भर है साथ चलते। 

 

31. सुख-दुख जीवन की है एक सच्चाई, 

जो हर किसी को मिलता है। 

सुख का साथ रहता है कम, 

और दुख लंबे समय तक टिकता है। 

 

23. सुख-दुख है जीवन का अहम हिस्सा, 

यह हर किसी के जीवन से है जुड़ा। 

 

33.आज सुख है तो कल दुख भी आएगा, 

जीवन जीने का मजा तभी तो आएगा। 

 

34. दुख में कभी भी टूटो मत, 

बल्कि बैखौफ लड़ते जाओ। 

मिलेगा एक दिन सुख भी तुम्हें, 

बस समय का इंतज़ार में लग जाओ। 

 

35. दुख में जो हिम्मत नहीं हारते, 

वो सफलता जरूर है पाते। 

 

36. जो सीख गया दर्द में भी मुस्कुराना, 

वह सीख गया है सही मायने में जीना। 

 

37. दुख और सुख है दोनों ही कहते है, 

जीवन की एक खूबसूरत कहानी। 

किसी के चेहरे पर खुशी की मुस्कान है तो, 

किसी के आखों में है गम का पानी। 

 

38. दुख में ना मानो कभी भी तुम हार, 

पार करो खुशी से जिंदगी के हर इम्तिहान।

 

39. दुख को बनाकर अपना साथी,

उससे कभी भी ना घबराओ। 

सुख का तो है कुछ पल का साथ, 

उससे ना इतना दिल लगाओ। 

 

40. सुख में हमेशा हंसता है तू, 

मगर गम में भी मुस्कुराना सीख ले। 

अपनी हिम्मत और संयम से तू, 

दर्द को भी तू मात देना सीख ले। 

 

41. जीवन और मृत्यु है एक सच, 

जिसको नहीं सकता कोई बदल। 

 

42. जिसने जन्म लिया है संसार में, 

उसका मरना भी तय है। 

यह हम सब की जिंदगी का, 

एक बहुत कटु सत्य है। 

 

43. जिंदगी नहीं मिलती बार-बार, 

इसलिए हंस के जियो इसे यार। 

 

44. जन्म इंसान का मिला है, 

तो इंसानियत ना भूलना। 

जानवरों की तरह व्यवहार, 

ना किसी से कभी करना। 

 

45. कभी-कभी मौत जिंदगी से, 

ज्यादा अच्छी लगती है। 

यह हमें हमेशा के लिए, 

खामोश कर देती है। 

 

46. मौत नहीं रास्ता किसी भी समस्या का, 

यह है सबूत हमारे कमजोर,कायर होने का। 

 

47. जन्म जो लेता है धरती पर, 

वह एक दिन अलविदा भी कह जाता है। 

खुद हमेशा के लिए खामोश होकर वो, 

सबको बहुत बहुत वो रूलाता है। 

 

48. खुदा ने ही जन्म दिया, 

वही हमें अपने पास बुलाता है। 

अपने कर्मों से ही वह हमें, 

स्वर्ग-नरक पहुंचाता है। 

 

49. मृत्यु को कोई भी टाल नहीं सकता, 

कोई बहाना बनाकर उसको बहला नहीं सकता। 

 

50. इंसान की इच्छाएं मरते दम तक खत्म नहीं होती, 

एक खत्म होती है तो दूसरी है जागती। 

 

51. डर को तुमने अगर हरा दिया, 

तो समझो तुमने जीत को पा लिया। 

 

52. डर हमें तभी डरा सकता है, 

जब हम हमेशा डरते रहते हैं। 

डर ना है अगर पास हमारे, 

तो हम अच्छे अच्छों को पछाड़ सकते हैं। 

 

53. डर के आगे होती है जीत, 

इसलिए डर से ना डरो। 

निडर होकर तुम हर घड़ी, 

इसका मुकाबला करो। 

 

54. डर हमारा है सबसे बड़ा दुश्मन, 

इससे बनाकर रखो दूरी। 

हिम्मत के साथ बढ़ो आगे, 

देखना जीत होगी सिर्फ तुम्हारी। 

 

55. अंधेरों से कभी मत तुम डरो,

बस साहस से उजाले की तलाश करो। 

 

56. जीवन में जो नहीं मानता हार,

 वह रच जाता है इतिहास। 

 

57. जीवन सबको कभी ना कभी, 

आगे बढ़ने का एक मौका देता है। 

कोई रुक कर बैठ जाता है, 

कोई मंजिल तक पहुंच जाता है। 

 

58. जीवन में तुम्हारे,कितने भी उतार-चढ़ाव आए,

क्यों न उन्हें हिम्मत,हौसले से जिया जाए। 

 

59. जिंदगी है एक किताब, 

जो हर पल हमें सीख देती है। 

सुख-दुख लाकर हमारे जीवन में, 

हमें खट्टे-मीठे अनुभव देती है। 

 

60. जिंदगी हमारी हमेशा खूबसूरत होगी,

अगर हमारी सोच हमेशा पॉजिटिव रहेगी। 

 

61. जिंदगी का पल-पल कीमती है, 

इसे यूं ही मत गंवाओ। 

पल-पल में ढूंढो खुशी तुम,

और जीवन को खुशहाल बनाओ। 

 

62. जिंदगी का है यही पैगाम, 

हंसकर करो अपने सभी काम। 

 

63. जिंदगी में सभी को है कुछ ना कुछ गम, 

मगर किसी का ज्यादा है किसी का है कम। 

 

64. है हमारी जिंदगी अनमोल,

इसको ना दौलत की तराजू में तोल। 

 

65. उम्मीद की किरण,

सबके जीवन में आती है। 

नई आशा और विश्वास, 

वो अपने साथ लाती है। 

 

66. जिस तरह रात के बाद सुबह आती है,

वैसे ही गम के बाद खुशियां भी आती है। 

 

67. उम्मीद को कभी, 

तुम मत छोड़ो। 

अच्छा जीवन जीने के लिए, 

हमेशा अच्छा प्रयास करो। 

 

68. कोई रास्ता ना दिखे, 

अगर तुम्हें जिंदगी में। 

देखो खुदा का लेकर नाम,

फिर परिवर्तन देखो अपने जीवन में। 

 

69. जीवन हमें जिसने दिया,

वह खुदा हमें कभी अकेला नहीं छोड़ता। 

श्रद्धा से लो उसका हमेशा नाम, 

फिर देखो कैसे वो कई चमत्कार है करता। 

 

70. जीवन हो जाएगा आसान, 

अगर चेहरे पर रखोगे हमेशा मुस्कान। 

 

71. जिंदगी की है यही सच्चाई,

मेहनत ही है हमारी सच्ची कमाई। 

 

72. जिंदगी को छेलना छोड़ दो, 

जिंदगी को जीना शुरू कर लो। 

 

73. जिंदगी में हर कोई है दुखी और परेशान, 

खुद ही निकालना होगा सबको उसको समाधान। 

 

74. दूसरों की सोच की, 

ना करते रहो हरदम फिक्र। 

अपनी सोच रखो सही बस, 

होगा सब अच्छा और बेहतर। 

 

75. जो हम चाहते हैं जिंदगी में, 

वो हमेशा हमें नहीं मिल सकता। 

आसानी से मिल जाए जो सबकुछ, 

तो जीने में मजा नहीं है आता। 

 

76. दर्द जिंदगी है तो दवा भी है जिंदगी, 

जीत होगी तुम्हारी अगर सोच होगी सही। 

 

77. जिंदगी में हमें कुछ, 

ऐसे अच्छे लोग मिलते हैं। 

जो हमारे व्यक्तित्व को, 

बिल्कुल बदल कर रख देते हैं। 

 

78. जिंदगी जीने के लिए प्यार भी है जरुरी, 

इसके बिना जिंदगी होती है अधूरी। 

 

79. जिंदगी सबकी होती है, 

सबसे बिल्कुल ही अलग। 

किसी की होती थोड़ी आसान, 

किसी की होती है बहुत मुश्किल। 

 

80. दूसरों के सुख से मत जलो, 

जो मिला है उसमें ही खुश रहो। 

 

81. सृष्टि बनाई खुदा ने, 

उसने ही हमें इंसान बनाया। 

मजबूर और मजबूत रहना, 

उसने ही जिंदगी में हमें सिखाया। 

 

82. जिंदगी केवल औरों के लिए ही मत जियो,

अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालो। 

 

83. परेशानी का करके खात्मा, 

 जिंदगी का लो हर पल मजा।

 

84. जीने का है यह मस्त फंडा, 

खाओ फास्ट फूड और पिओ ठंडा। 🤣🤣

 

85. दर्द भी हो जिंदगी में, 

फिर भी मुस्कुराओ। 

जलता है जो तुमसे, 

उसे तुम और जलाओ।🤣🤣

 

86. जिंदगी में हंसते रहो, 

इसपर नहीं लगता कोई टैक्स। 

खाओ पिओ रहो मस्त, 

रहो हमेशा रिलेक्स।🤣🤣

 

87. जिंदगी में कोई दें तुम्हें टेंशन, 

तो उठाओ एक डंडा। 

फिर भी अगर ना माने, 

तो कर दो उसकी ता ता थैया।🤣🤣

 

88. काश ज्यादा हंसने खुश रहने वालों को भी, 

खूबसूरत अवार्ड दिया जाता। 

तब हर कोई इंसान जीतने के लिए, 

जीवन में हंसना और खुश रहना चाहता।😀😀

 

89. अलविदा कहो दर्द को तुम, 

और खुशियों को वेलकम कहा करो। 

ये जीवन मेरा है मैं खुद जीऊँगा, 

सबको ये बिंदास कहा करो।😀

 

90. नाम के साथ-साथ, 

जिंदगी में पैसे भी तुम खूब कमाओ। 

उसे खुद पर भी करो खर्च, 

और दोस्तों पर भी खूब लुटाओ।🤣🤣

 

91. जीवन का है एक खूबसूरत सच, 

ज्ञान देने से कभी नहीं होता खर्च। 

उम्मीद करती हूँ कि जीवन की सच्चाई के अनमोल वचन पढ़कर आप ज़िंदगी से और भी रू-ब-रू हुए होंगे । Comment Section में अपने सुझाव जरूर साझा कीजिये।